मुंगेर, जून 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की कटरिया पंचायत अंतर्गत हसनपुर गांव की मुख्य सड़कों के दोनों ओर नाला जाम होने से लोगों का चलना दूभर हो गया था। नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से कीचड़ और जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। प्रशासनिक स्तर पर बार-बार गुहार के बाद भी साफ-सफाई नहीं होने पर आखिरकार गांव के युवाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया। यह भी पढ़ें- जाम नाला से सड़क पर बह रहा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानीपप्पू समिति के नेतृत्व में चला सफाई अभियान: पप्पू समिति के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने शुक्रवार को श्रमदान कर नाले की सफाई का बीड़ा उठाया। सुबह से ही युवा फावड़ा, कुदाल और तसला लेकर सड़क पर उतर गए। घंटों की मेहनत के बाद दोनों ओर के जाम नालों को साफ कर दिया गया। नाला साफ होते ही सड़क से पानी की निकासी शुरू हो गई और लोगों को की...