अल्मोड़ा, अप्रैल 7 -- प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर धन्यारी के ग्रामीण आंदोलन की राह में उतर आए हैं। मंगलवार को उन्होंने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। चेतावनी दी कि 20 अप्रैल से फिर चरणबद्ध आंदोलन होगा। ग्रामीणों ने कहा कि पांच सूत्रीय मांगों के लिए उन्होंने 22 दिन तक आंदोलन किया था। लोनिवि और जल संस्थान के अधिकारियों से विस्तृत वार्ता के बाद लिखित समझौता कर आंदोलन खत्म करवाया गया था। तीन माह बीतने के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। बसेरा बैण्ड से कूना धन्यारी मोटर मार्ग का मिलान, कफड़ा से किरोली, कफड़ा से कोट्यूडा दड़माड़, कफड़ा से छबीसा व कफड़ा से तिपोला रोड पर डामरीकरण, पिनोली कलौटियां रोड निर्माण, जल जीवन मिशन के कार्य, जल मित्रों का मानदेय आदि मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.