देवरिया, फरवरी 13 -- रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद तरकुलवा विकासखंड के हरपुर गांव निवासी आधा दर्जन लोगों ने डीएम से प्रशासन पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गंडक नदी के नाम से दर्ज भूमि से अवैध खनन करने का आरोप लगाते हुए बाढ़ से नुकसान का अंदेशा जताया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर गांव निवासी ग्रामीणों का आरोप है कि गांव छोटी गंडक नदी के नजदीक है। बिना ग्रामवासियो तथा किसानों की सहमति के तहसीलदार सदर व कानूनगो, लेखपाल द्वारा सम्बन्धित ठेकेदार के मिली भगत से जबरन अवैध रूप से बालू मिट्टी का खनन किया जा रहा है। उक्त खनन की गयी सामग्री को लगभग 25 किमी दूर सड़क बाई पास के निर्माण में उपयोग किया जा रहा है। यह कार्य बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है। जिससे अगल बगल के किसानों की खेती बर्ब...