सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील परिसर में सोमवार को भाकियू की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसानों की विभन्नि समस्याओं को लेकर भाकियू के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। पंचायत के अंत में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सम्बोधन में 11 सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार राघवेन्द्र पाण्डेय को सौंपकर शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। भाकियू के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि महंगाई और खेती की बढ़ती लागत से किसान परेशान हैं। जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने देशभर के गन्ना किसानों का बकाया मूल्य ब्याज सहित तत्काल भुगतान कराने की मांग उठाई। 2014 में उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक बकाया गन्ना मूल्य का पूर्ण भुगतान नहीं हुआ है। भाकियू ने स...