प्रशासन ने 5 बीघा जमीन को कराया कब्जामुक्त
मैनपुरी, मई 29 -- बरनाहल, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन समाधान के तहत नायब तहसीलदार संतोष राजोरिया शुक्रवार को राजस्व टीम के साथ ग्राम फूलापुर पहुंचे। इस दौरान टीम ने 5 बीघा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन की कार्रवाई से भूमि माफियाओं में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम न्यायिक केशव चंद्र, बीडीओ राजेश मिश्रा व कानूनगो प्रमोद कुमार शर्मा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फूलापुर पहुंचे और पैमाइश कर 2 चकरोड, खेल का मैदान, नाली व खाद के गड्ढे की 5 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। वहीं भूमि विवाद मामलों का भी समाधान किया गया। वहीं ग्राम पंचायत इकहरा में सैय्यद बाबा की जमीन व ग्राम पंचायत कनकपुर सादा में चक मार्ग को कब्जामुक्त कराया गया। यह भी पढ़ें- 24 संयुक्त टीमों ने एक दिन में सुलझाए भूमि विवाद के 245 मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.