बरेली, फरवरी 6 -- शाही/ दुनका, संवाददाता। शाही के सुल्तानपुर गांव में कुछ ग्रामीणों ने होली स्थल पर घूरे, बाटिया, पुआल लगाकर अतिक्रमण कर लिया था। गांव के चंद्र पाल, बाबूराम, रामपाल, ख्याली राम आदि ग्रामीणों ने अवैध कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की। ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम तक होलिका स्थल अतिक्रमण मुक्त न होने पर न होलिका न रखने का बना लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार एवं चौकी प्रभारी दुनका राजस्व व पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पुलिस की मदद से जेसीबी से होलिका स्थल पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया। राजस्व टीम के निर्देशन में अतिक्रमण हटवा कर पूजन के बाद होली रखवा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.