रिषिकेष, मार्च 13 -- प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और फूड स्टॉलों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम में शामिल पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में प्रतिष्ठानों के किचन में जाकर जांच की। अधिकारियों का दावा है कि जांच में किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू सिलेंडर का उपयोग होते नहीं मिला। शुक्रवार को एसडीएम योगेश मेहरा और सीओ नीरज सेमवाल की अगुवाई में यह औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। हरिद्वार रोड, दून रोड, यात्रा बस अड्डा मार्ग समेत आसपास के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। किचन में चूल्हों पर कहीं भी घरेलू सिलेंडर का उपयोग नहीं पाया गया, लेकिन अचानक हुई कार्रवाई से प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप की स्थिति नजर आई। संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि घरेलू सिलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.