शामली, अप्रैल 1 -- कैराना। प्रशासन ने मानक पूरा नहीं करने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी के बिना चल रहे हड्डी गोदाम को सील कर दिया, जबकि दो अन्य गोदाम संचालकों को चार अप्रैल तक गोदाम खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया। बुधवार को तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, नगरपालिका के अवर अभियंता सिविल राहुल कुमार, अवर अभियंता जल हिमांशु, सफाई लिपिक मोहम्मद असलम पुलिस बल के साथ नगर के जहानपुरा रोड पर स्थित मोहल्ला गुली छड़ियान में पहुंचे। जहां जांच के दौरान हड्डी गोदाम को मानक पूरे न करने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी न होने के चलते सील कर दिया गया। इसके अलावा चमड़े के दो अन्य गोदामों को भी मानकों के विपरीत पाए जाने पर चार अप्रैल तक खाली करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि गोदामों से फैल रहे प्रदूषण की शिकायत मिलने पर पहले ही नोटिस जारी ...