बदायूं, फरवरी 27 -- अलापुर, संवाददाता। गांव खरखोली बुजुर्ग में ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को गुरुवार को प्रशासन ने हटवा दिया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार अमित कुमार की मौजूदगी में की गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम समाज की करीब डेढ़ बीघा जमीन, जो सरकारी अभिलेखों में खलिहान दर्ज है, पर ग्राम प्रधान पूनम शर्मा के पति पंकज शर्मा द्वारा कब्जा कर जोत देखरेख की जा रही थी। शिकायतकर्ता उद्दीन पुत्र मौला बक्श निवासी उक्त गांव ने मामले की शिकायत प्रशासन से की थी। अधिकारियों ने ट्रैक्टर से जुताई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...