प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
बलिया, मई 17 -- बलिया। प्रशासन की ओर से जगरनाथ मूर्ति चौराहे से दुबहर रिंग बंधा बांध मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी भी दी। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि सड़क मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सड़क अथवा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें तीन दिन के भीतर स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.