प्रशासन ने सभी विभागों से मांगा अफसरों-कर्मचारियों का ब्योरा
प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज। विधानसभा चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन जिला प्रशासन ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से पहले सभी विभागों से अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर तैनात अफसरों व कर्मचारियों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पत्र में विभागों से कहा गया है कि उनके यहां तैनात हर अधिकारी और कर्मचारी का नाम और पदग्रेड-पे, मोबाइल नंबर, तैनाती का स्थान उपलब्ध कराएं। उपमा पांडेय ने कहा कि यह डाटा समय रहते इकट्ठा करने का मकसद चुनावी ड्यूटी, प्रशिक्षण और अन्य प्रशासनिक तैयारियों को बिना किसी दिक्कत के पूरा करना है। प्रशासन का मानना है कि अगर पहले से ही कर्मचारियों का पूरा ब्योरा उपलब्ध रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.