रांची, अप्रैल 3 -- मुरहू, प्रतिनिधि। रामनवमी पर मुरहू में हुए विवाद तथा पत्थरबाजी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखण्ड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि उनसे ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। शासन का नेतृत्व कर चुके प्रतिष्ठित व्यक्ति के ऐसे वक्तव्य से प्रशासन के मनोबल पर असर पड़ता है। खूंटी जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संजीदगी से स्थिति को नियंत्रित किया उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। बोदरा ने यह भी कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन एवं क्षेत्र के सभ्य और अमनपसंद लोगों से प्रतिपुष्टि लेकर ही कुछ बोलना चाहिए। आश्चर्य की बात तो यह है कि शरारती एवं उपद्रवी तत्वों पर कानूनी कार्रवाई को लेकर उसने कुछ नहीं कहा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.