हापुड़, मार्च 15 -- धौलाना तहसील धौलाना क्षेत्र के देहरा झाल स्थित पुल पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए प्रशासन ने लोहे का मजबूत जाल लगवा दिया है। लंबे समय से स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा सुरक्षा के लिये यहाँ घेराबंदी की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस पुल के किनारे खुले होने के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। खास तौर पर रात के समय और तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह जगह जोखिम भरी थी। उन्होंने कहा ,कि जाल न होने की वजह से वे हमेशा डरे रहते थे, लेकिन अब इस सुरक्षा कवच के लगने से आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया है। यह पहल न केवल जान-माल की रक्षा करेगी, बल्कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी एक व्यवस्थित रूप देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...