उरई, अप्रैल 2 -- उरई।जिला परिषद के समीप स्थित एक स्कूल अब जिला प्रशासन अधीन हो गया है। गुरुवार को सिटी मजिस्टे्रट के निर्देश पर पालिका टीम मौके पर पहुंचे और नियमों का बोर्ड लगाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा स्कूल के बाहर रोड किनारे कब्जा करने वालों को शुक्रवार सुबह तक अपने अपने कब्जे को हटा लेने का मौका दिया गया है। कर अधीक्षक ने बताया, नजूल का पट्टा था। जो साढे़ सात एक़ड़ जमीन थी, उसे िजला प्रशासन ने अब अपने कब्जे में ले लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने देर शाम को ईओ रामअचल कुरील, कर अधीक्षक गणेश प्रसाद के साथ जिला परिषद पर पहुंचे और रोड किनारे स्थित स्कूल में जाकर जिला प्रशासन की संपत्ति अधीन का बोर्ड लगाया। इसके अलावा रोड किनारे जगह, जगह कब्जा करने वालों को शुक्रवार सुबह तक जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.