घाटशिला, फरवरी 11 -- गुड़ाबांदा। गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्गछिड़ा नदी घाट किनारे में छापामारी अभियान का संचालन कर प्रशासन ने लगभग 5 हजार सीएफटी बालू को जब्त किया है। छापामारी अभियान में घाटशिला एसडीओ सुनील चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी संदीप भकत, जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक एवं गुड़ाबंदा थाना पदाधिकारी ने दल बल के साथ संयुक्त छापामारी दौरान ग्राम स्वर्गछिड़ा नदी घाट किनारे में भंडारण किये गये 5 हजार सीएफटी बालू को जब्त किया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त बालू स्टॉक से स्वर्गछिड़ा के देवदत गिरि के द्वारा अवैध रूप से बालू का भंडारण कर परिवहन किया जा रहा था। जिस संबंध में खान निरीक्षक के लिखित आवेदन के आधार पर गुड़ाबांदा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.