मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- मिर्जापुर। गंगा के बाढ़ से अब तक भले ही सौ से अधिक गांवों की फसल डूब जाने से किसानों को भारी क्षति हुई है, लेकिन प्रशासन ने अब तक नौ गांवों को बाढ़ प्रभावित माना है। बाढ़ से नौ गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इन गांवों में आने-जाने के लिए प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था की गयी है। बाढ़ प्रभावित तहसील चुनार के नौ गांव शामिल है। इन गांवों में आबादी व आवागमन प्रभावित है। इनमें समसपुर, धौरहरा, बहरामगंज, जगदीशपुर उर्फ टम्मलगंज, रैपुरिया, काजिया, भरपुर उर्फ चुनार, केवल आबादी प्रभावित है। इसी तरह डवक, आराजी कांधी में राहत के लिए आठ नाव संचालित की जा रही है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: चुनार में गंगा का जलस्तर घटा, किसानों ने ली राहत की सांस इन गांवों के पीड़ितों में 600 लंच पैकेट वितरित किया गया। वहीं तहसील सदर में...