पिथौरागढ़, मई 4 -- मुनस्यारी, संवाददाता। मुनस्यारी और मदकोट क्षेत्र की 50 सूत्रीय समस्याओं को लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया है। सोमवार को एडीएम योगेंद्र सिंह और एसडीएम आशीष जोशी ने विकासखंड सभागार पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। बैठक में लोनिवि, पीएमजेएसवाई, एनपीसीसी, जल संस्थान, जल निगम, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

समस्याओं का समाधान एडीएम ने आपदा प्रभावितों के विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि एक माह के भीतर सभी समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा। प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद, अनशन पर बैठे दीपक कुमार और प्रकाश कुमार को एडीएम ने जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया।

आंदोलन की चेतावनी इधर, ...