महोबा, मई 7 -- ¸³महोबा। बैठक में अतिवृष्टि व बाढ़ से निपटने का खाका तैयार किया गया। जिलाधिकारी ने बाढ से निपटने के लिए चौकिंयों को दुरुस्त करने व कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने उपजिलाधिकारियों को बाढ चौकियों की स्थिति की निगरानी कर उन्हे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि समय पर चौकिंयों में कर्मचारियों की नियुक्ति करा दी जाए। उनके मोबाइल नंबर व नाम अंकित किए जाए। थाना प्रभारियों को गोताखारों की लिस्त लगाने व नाव उपलब्धता के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग को जिले के उर्मिल, चंद्रावल, कबरई, लहचूरा, मझगवा बांधों के जल स्तर की लगातार निगरानी रखने व जल स्तर बढ़ने पर बांधों का पानी छोड़ने के पूर्व सूचना देने व कंट्रोल रुम की व्यवस्था के...