रुडकी, अप्रैल 28 -- मंगलौर, संवाददाता। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अभियान के दौरान जहां एक ओर जेसीबी से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान भी काटे गए। अपर तहसीलदार शिवांगी के नेतृत्व में जैन स्तंभ से प्रारंभ होकर चौक बाजार से होते हुए डाट बाजार तक अभियान चलाया गया। प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे रखे सामान को जब्त किया और नालियों के ऊपर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.