सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- सीतामढ़ी। जिले में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए बेलसंड नगर प्रशासन सतर्क हो गया है। बढ़ती गर्मी में लोगों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में पूर्व से स्थापित वाटर एटीएम को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कई पुराने और खराब पड़े वाटर एटीएम की मरम्मत कर उन्हें पुन: चालू किया जा रहा है। जिससे आम लोगों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके। इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा नए वाटर एटीएम लगाने के लिए उपयुक्त स्थानों का चिन्हीकरण भी किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में पूर्व से है सात वाटर एटीएम : अधिकारियों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहले से सात वाटर एटीएम स्थापित हैं। जो अस्थाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.