भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में एलपीजी व पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं है। कंपनियों द्वारा नियमित रूप से एलपीजी सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन ने इस दावे को फिर दोहराया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि 19 जून को उपभोक्ताओं ने 9,158 एजपीजी सिलेंडर के लिए बुकिंग कराया। वहीं, 9,862 उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। जिले में एलपीजी बुकिंग के चार से पांच दिनों में सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोलियम आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित है। जिसका दूरभाष संख्या 06412402871 है। यह भी पढ़ें- प्रशासन ने पेट्रोलियम की नियमित आपूर्ति का दावा दोहराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...