पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। प्रशासन की मौजूदगी में लगवाए गए पिलर गांव के ही लोगों ने उखाड़ दिए। विरोध करने पर किसान के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी गई। किसान की तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम अनवरगंज निवासी विजयपाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 15 दिसंबर को एसडीएम के आदेश पर हल्का लेखपाल और कानूनगो ने पुलिस की मौजूदगी में उसके खेत की पैमाईश की थी और पक्के सीमेंट के पिलर लगा दिए थे। उसके पक्के पिलर जगजीवन, इंद्रसेन,मुन्नालाल, गजेंद्र और भगवानदास ने तोड़ दिए। जब वह खेत पर गया तो पिलर टूटे देखकर उसने विरोध किया। जिस पर उक्त आरोपी लाठी डंडे लेकर खेत पर आ गए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.