प्रशासन ने पत्थर व्यवसायी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
दुमका, जुलाई 30 -- रानेश्वर। पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के महम्मदबाजार थाना क्षेत्र के पांचामी पत्थर उद्योग क्षेत्र के पत्थर व्यवसायी पर प्रशासन का हथौड़ा चल रहा है। पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के अकूत सम्पत्ति पर प्रशासनिक कार्रवाई चल रही है। और टुलू मंडल के रिश्तेदार मीनार मंडल के डेउचा स्थित घर से अकूत सम्पत्ति जब्त की गई है। इस घर से करीब साढ़े 28 करोड़ रुपया एवं 15 किलो सोना बरामद हुई है। भारी संख्या में पुलिस बल घर की तलाशी लेकर इस अवैध सम्पत्ति को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि मुनीर सरकारी बस चालक था। बाद में नोकरी छोड़कर पत्थर व्यवसायी टुलु मंडल का काम काज देखने लगा। और अकूत सम्पत्ति की पहाड़ घर मे जमा कर लिया। हलांकि अनुमान है कि जब्त रुपया एवं सोना टुलू मंडल का ही है। यह भी पढ़ें- नोटों का पहाड़, 15 किलो सोना और 35 बोरियां, बस ड्राइव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.