शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- नगर पंचायत की भूमि पर हो रहे निर्माण को नगर पंचायत ने आज हटवा दिया। काम कर रहे मजदूर और मिस्त्री राजस्व अमले और पुलिस बल को देखकर फरार हो गये। पिछले वर्ष कब्जदारों से मुक्त कराये गये नगर पंचायत कार्यालय के बराबर स्थित भूखंड पर मोहल्ला कायस्थान के अंकुर अग्रवाल ने स्वामित्व का दावा किया था। नगर पंचायत उक्त भूखंड पर व्यवसायिक कांप्लेक्स का निर्माण कर रही है। दावेदार की डीएम से शिकायत के चलते नगर पंचायत का निर्माण काफी समय अटका रहा। पिछले माह डीएम के निर्देश के बाद भूखंड पर नगर पंचायत का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। निर्माणाधीन कांप्लेक्स के बराबर शेष बची भूमि पर बीते दिन से दुकान का निर्माण होने लगा। अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने नगर पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.