प्रशासन ने दिलाया कब्जा, दबंगों ने तोड़ी दीवार
गाजीपुर, जून 21 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर (नवपुरा) गांव में शुक्रवार को तहसीलदार जखनियां के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कब्जा दिलाया। थाना शादियाबाद और जंगीपुर पुलिस की मौजूदगी में आठ पीलर और दिवाल खड़ी की गई। लेकिन दबंगों ने रात्रि में दिवाल गिराकर टैक्टर से पिलर उखाड़ दिया। सुबह मौके पर पहुंचे पीड़ित की ओर से विरोध किया गया तो दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस को तहरीर के साथ तहसीलदार को सूचना दी गई। जंगीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हंसराजपुर गांव निवासी राजेश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि प्रशासन ने नापी कराने के बाद कब्जा दिलाया था। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में पीलर गाड़ा गया था। इसके बावजूद नसीरपुर (नवपुरा) गांव के जयप्रकाश व केशव पुत्र उदयनरायन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.