रांची, मार्च 22 -- तमाड़, प्रतिनिधि। बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर तमाड़ प्रशासन ने रविवार को पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ कार्रवाई करते हुए तमाड़ हाई स्कूल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। प्रशासन ने मैदान के उस हिस्से से तार का घेराव हटाया, जिसे तमाड़ राज परिवार द्वारा अपनी जमीन बताते हुए घेरा गया था। ज्ञात हो कि 17 नवंबर 2025 को राज परिवार ने मैदान के लगभग आधे हिस्से को तार से घेर लिया था, जिसका ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने विरोध किया था। इसको लेकर तमाड़ हाई स्कूल और स्थानीय ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया था, जिसके बाद मामला बुंडू अनुमंडल कार्यालय भेजा गया। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई:मैदान के घेराव से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था, क्योंकि यह मैदान क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का के...