एटा, मई 14 -- गुरुवार को मौसम विभाग ने जिले में तेज आंधी, बारिश, तूफान एवं आकाशीय बिजली की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं डीएम ने नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनमानस से आंधी-तूफान एवं वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों तथा कमजोर भवनों के आसपास खड़े न होने की अपील की है। इसके साथ ही किसानों को मौसम खराब होने की स्थिति में खेतों में कार्य करने से बचें तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है। यह भी पढ़ें- मौसम विभाग के एप से मिलती है सटीक जानकारी आकाशीय बिजली के दौरान मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने, विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखने एवं सुरक्षित भवन में शरण लेने की सलाह...