मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था कराई है। बल्थी रसूलपुर पंचायत के बहरामपुर, देवगन के घरभारा, बाजीतपुर मझौली, पटियासा, मैदापुर, शर्फुद्दीनपुर और गरहां सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलावाया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर तत्काल अलाव की व्यवस्था की गई है। हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। उन्होंने राजस्व करचारी सहित संबंधित कर्मियों को नियमित रूप से अलाव के लिए पर्याप्त लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि जरूरतमंदों को लगातार इसका लाभ मिल सके।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.