वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहले मैच में प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को आठ विकेट से हराया। पहले बैटिंग करते हुए चिकित्सा विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 140 रन बनाए। जवाब में उतरी प्रशासन की टीम ने 11.4 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। 16 बाल पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.