गोंडा, अप्रैल 16 -- गोंडा। जिले में चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राजस्व, पुलिस तथा विकास विभाग की संयुक्त टीम निरंतर कार्यवाही करते हुए चकमार्गों को पुनः आमजन के उपयोग में लाने के लिए जुटी है। डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर तहसील सदर में 42 चकमार्ग, तरबगंज में 53 चकमार्ग, करनैलगंज में 65 चकमार्ग तथा मनकापुर में 40 सार्वजनिक चकरोड को सफलतापूर्वक अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- परसपुर में दुकानदारों को पटरी खाली करने को निर्देश यदि किसी व...