चम्पावत, जून 18 -- योगेश जोशी, चम्पावत। बोन टीबी से जूझ रहे मुड़ियानी निवासी 16 वर्षीय हिमांशु रावत को उपचार मिल सकेगा। पीड़ित परिवार ने इलाज के लिए जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। डीएम मनीष कुमार ने सीएमओ को कार्यवाही के लिए कहा था। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया है कि हिमांशु रावत का उपचार शुरू कर दिया गया है। मरीज की निक्षय आईडी जनरेट कर दी गई है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...