बरेली, मार्च 23 -- मीरगंज। डीजल का अवैध भंडारण करने की सूचना पर एसडीएम ने आपूर्ति विभाग एवं पुलिस की टीम के साथ नगरिया कल्यानपुर में एक ग्रामीण के घर छापा मारा। टीम ने ग्रामीण के घर से डीजल जैसे तरल पदार्थ के पांच ड्रम बरामद किए। आपूर्ति विभाग ने ड्रम कब्जे में ले लिए। एसडीएम अलोक कुमार ने बताया आपूर्ति विभाग मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.