उरई, मार्च 28 -- कालपी, संवाददाता। जिला प्रशासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम के द्वारा इटौरा में रात में अभियान चलाकर ओवरलोडिंग एवं बिना प्रपत्रों के बालू लदे पकड़े गए छह डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पकड़े गये सभी छह डंपरों को आटा थाना पुलिस की अभिरक्षा में सीज कर दिया गया है। शुक्रवार की रात में एसडीएम मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, खनन निरीक्षक कुलदीप कुमार, थानाध्यक्ष आटा अजय कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, थाना की संयुक्त टीम द्वारा थाना आटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अकबरपुर इटौरा में अभियान चलाकर ओवरलोड बालू लदे वाहनों की चेकिंग की‌। इस दौरान बिना खनन प्रपत्र रॉयल्टी के संयुक्त टीम ने 6 गाड़ियों को पकड़ लिया। ओवरलोड बालू लदे हुए पकड़े गए सभी डम्परों के खिलाफ का...