हरदोई, मई 29 -- बेनीगंज। महुआकला गांव में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए बवाल के दूसरे दिन भी शुक्रवार को पूरा गांव छावनी में तब्दील रहा। कागजी औपचारिकताएं आननफानन में पूरी कराकर प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद मंदिर में मूर्ति स्थापित करा दी गई। क्षेत्रीय विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विधि-विधान से भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। गांव जाने की कोशिश करने वाले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को पहले ही रोककर वापस कर दिया गया। महुआ कोला गांव निवासी पुत्तीलाल ने करीब तीन माह पहले भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। यह भी पढ़ें- मिठुआ बाबा मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति खंडित, थाने पर प्रदर्शन दो दिन पहले अनुमति मिलने से पहले ही अचानक गुरुवार को गांव स्थित मंद...