भागलपुर, मई 4 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के बारा पंचायत के पुरानी बारा पोखर के बसे हुए 13 परिवार का घर तोड़ 5 सितंबर 2024 को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया था। फिर भी इन लोगों ने दोबारा खाली भूमि पर अपना बसेरा डाले हुए थे। जबकि रविवार को दंडाधिकारी गोपाल प्रसाद के नेतृत्व में ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा पुलिस बलों के साथ पुनः उक्त भूमि को पूरी तरह खाली करा लिया गया। एसडीओ ने बताया कि बार-बार खाली कराने के बावजूद वे लोग अतिक्रमण कर रहे थे। अतः खाली करा लिया गया। यह भी पढ़ें- प्रशासन ने अतिक्रमित की गई भूमि खाली कराई यह भी पढ़ें- विस्थापित परिवारों के पुर्नवास की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...