बरेली, अप्रैल 16 -- बहेड़ी। प्रशासन ने फसल अग्निकांड से पीड़ित किसानों के परिवारों को सिंगोती जाकर राशन बांटा। पीड़ित किसानों की सहायता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया।सिंगोती गांव के 12 किसानों की 730 बीघा खेत में खड़े गेहूं की फसल में आग लग गई थी। तहसील की टीम ने मुआवजे की रिपोर्ट बनाकर अफसरों के दे दीं। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, तहसीलदार भानू प्रताप ने फसल अग्निकांड के पीड़ित किसानों के लिए राशन की व्यवस्था कर सिंगोती जाकर पीड़ित किसानों के परिवार वालों को राशन बांटा। यह भी पढ़ें- किसान नेता तहसील गेट पर धरने पर बैठे यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख यह भी पढ़ें- इस्सोपुरटील में भीषण आग, 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.