रांची, मार्च 15 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के खाटंगा पंचायत अंतर्गत सिदम गांव में चर्च निर्माण को लेकर सर्ना और ईसाई धर्मलम्बियों के बीच पिछले तीन माह से विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मुद्दे पर अब तक आठ बार ग्रामसभा की बैठक हो चुकी है, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। शनिवार को सरना समाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ खूंटी से मिलकर इस संबंध में शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि 14 फरवरी को ग्राम प्रधान बरनाबस कंडुलना की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रशासन के निर्देश तक चर्च निर्माण कार्य बंद रहेगा। हालांकि इस निर्णय पर हस्ताक्षर करने से ईसाई धर्मलम्बियों ने इंकार कर दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। सरना समाज का आरोप है कि गांव में बिना ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.