गिरडीह, जनवरी 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बीते कई वर्षों से ज्ञान की देवी सरस्वती पूजा में हो रहे साजिशन हुड़दंग को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने राज्य प्रशासन को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के इस वैज्ञानिक और प्राकृतिक पवित्र त्योहार में कुछ शरारती और देश विरोधी विध्वंसक ताकतें सक्रिय होकर राज्य और देश के माहौल को बिगाड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि बीते वर्ष भी रामगढ़, गिरिडीह के अलावा राज्य और देश के कई जिलों में प्रतिमा विसर्जन के क्रम में कुछ ख़ास समुदाय के घरों की छतों से पत्थर, शीशे की बोतलें इत्यादि बरसाई गई थी। मां की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश हुई थी। कई लोग हताहत भी हुए थे और माहौल बिगाड़ने की साजिश हुई थी। चौरसिया ने कहा कि राज्य के पुलिस प्रशासन को इससे सबक लेते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.