बागेश्वर, मार्च 7 -- खाड़ी देशों में फंसे जिले के लोगों का डेटा जुटाने में प्रशासन लग गया है। तहसीवार टेडा संकलित किया जाएगा। समाचार पत्रों में आ रही सूचना का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव व हमलों में जिलों के भी व्यक्ति फंसे होने की सूचना प्राप्त हो रही है। इसे देखते हुए जिले के ऐसे व्यक्तियों की सूचना तहसीलवार जुटाया जाना आवश्यक है। अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक के मायम से कार्य किया जाएगा।मदद के लिए जारी किया नंबरयूएई में फंसे लोगों को मदद देने के लिए इंडियन पिपुल्स फ्रॉम यूएई ने संयोजक बनाए हैं। उत्तराखंड के लिए देवेंद्र कोरंगा को संयोजक बनाया गया है। जिले का कोई भी व्यक्ति उनके 9715051033...