मैनपुरी, अप्रैल 28 -- 50 वर्षों से अपने पूर्वाजों की भूमि पर निवास कर रहे ग्रामीणों को भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे पीड़ित परिवारों के ऊपर एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मंगलवर को तहसील भोगांव के ग्राम पंचायत नाका के आधा दर्जन ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि हमारे पूर्वजों ने गांव निवासी सरदार सिंह ने 50 साल पहले भूमि खरीदी थी। तभी से सरदार सिंह ने पूर्वजों को भूमि पर कब्जा दे दिया था। पूर्वजों द्वारा कुछ भूमि का बैनामा भी कराया गया था, तथा कुछ भूमि का किसी कारणवश बैनामा नहीं हो पाया था। तब से लेकर आज तक वह उस पर काबिज हैं। उक्त भूमि पर वह मकान बनाकर उपयोग में लिए हुए हैं। ग्राम प्रधान द्वारा पक्का खरंजा बनवाए व सरकारी नल भी लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.