गढ़वा, दिसम्बर 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में सुशासन सप्ताह के अवसर पर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में प्रशासन गांव की ओर अभियान का आयोजन शुक्रवार से किया जाएगा। यह कार्यक्रम अगले 25 दिसंबर तक चलेगा। उक्त संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने जिलांतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, लोक शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना तथा जनसेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच में सुधार लाना है। उसके तहत प्रत्येक प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों/कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर आम जनता की शिकायतों एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.