प्रशासन को मुस्तैदी के साथ भूमि विवाद निबटाने की है जरूरत : धीरज
गढ़वा, मई 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रहे भूमि विवादों और भू-माफियाओं की सक्रियता को लेकर झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट धीरज दुबे ने चिंता जताई है।
भूमि विवादों की गंभीरता उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे मामलों के त्वरित और पारदर्शी ढंग से निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद अब केवल राजस्व विभाग तक सीमित विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए भी गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। जिले में कुछ संगठित समूह महिलाओं को आगे कर जमीन पर दावा ठोकने या उसे विवादित बनाने का प्रयास करते हैं। इसका उद्देश्य वास्तविक भूमि मालिकों पर दबाव बनाकर उनकी संपत्ति को कम कीमत पर हासिल करना होता है। ऐसे मामलों में गरीब और कमजोर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
तकनीकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.