महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की परेशानी को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक की। महराजगंज जनपद में इनकी आपूर्ति के विषय में हो रही कठिनाइयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कहा गया कि प्रशासन को काला बाजारियों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। तय किया गया कि सोमवार को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर बेहतर समाधान की अपील करेगा।जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिला प्रशासन के सतर्कता के बावजूद बॉटलिंग प्लांट से कम गैस की आपूर्ति होने के कारण जिले में परेशानी बनी है। इसी तरह तेल कंपनियों द्वारा डीजल और पेट्रोल की कम आपूर्ति के कारण पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी लाइने लगी हुई हैं। निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद के बताया कि इन समस्याओं के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.