प्रयागराज, जुलाई 13 -- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 20 हजार से अधिक पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती की मांग को लेकर सोमवार को फिर शुरू हुआ युवा मंच का आंदोलन प्रशासन के हस्तक्षेप पर स्थगित कर दिया गया। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर धरनास्थल जाने से रोक दिया गया। बाद में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस धरनास्थल पहुंचे। अनिल सिंह ने कहा कि पुरानी नियमावली से भर्ती में सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त होगा। इस मसले पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर साधना सिंह, दीपा सिंह, रीता केशरवानी, प्रियंका मिश्रा, विनीता, रिंकी चौहान, आरती सिंह, बृजेश पांडेय, अखिलेश वर्मा, एलके चौधरी, कुमार कौशल, अमित पांडेय, भ...