फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- शमसाबाद, संवाददाता।कायमगंज एसडीएम और विधायक डॉ.सुरभि के पति अजीत गंगवार के मध्य हुआ विवाद तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब विधायक ने भी खुलकर प्रशासन के रवैये पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गरीब किसानों को फसल हर हाल में दिलायी जायेगी और इसके लिए वे संघर्ष करेंगी। नगला बसोला गांव में विवादित जमीन पर जो गेहूं की फसल की गयी थी उसको गांव के कुछ लोग कटवा रहे थे। जानकारी पर एसडीएम कायमगंज मौके पर पहुंचे। इस दौरान गेहूं कटवाने वाले लोगों के समर्थन में पहुंचे विधायक के पति अजीत गंगवार से एसडीएम की नोकझोंक हो गयी थी। भारी फोर्स की मौजूदगी में फसल कटाई का काम रुकवा दिया गया था। अगले ही दिन प्रशासन ने अपनी देखरेख में फसल की कटाई करायी और गेहूं को सुरक्षित रखवा दिया। अभी काफी हिस्से में फसल की कटा...