भभुआ, मार्च 24 -- पेज चार की खबर प्रशासन के मना करने के बाद भी पथ के दोनों ओर फेबर ब्लौक पर लगता हैं दुकान रामपुर ,एक संवाददाता। प्रखंड का मुख्य बाजार बेलांव है,जहां स्थानीय क्षेत्र के साथ साथ भगवानपुर व भभुआ प्रखंड से लोग जरूरत के समान खरीदारी करने आते हैं। इस बाजार में भभुआ बेलांव मुख्य पथ के दोनों ओर फुटपाथी दुकानदारों द्वारा दिन प्रतिदिन अतिक्रमण किया जा रहा है। इनका आलम है कि पहले जगह अतिक्रमण करने के लिए बोरा बिछा व ठेला लगा कर अपना समान बेचते हैं। वहीं दुकानदार आगे चल कर लकड़ी या लोहा के गुमटी रख अपनी दुकान लगाने लगते हैं। इस प्रकार उक्त पथ के दोनों ओर फुटपाथी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से सकरा हो गया है। परेशानी उस समय और बढ़ जाती हैं जब खरीदारी करने लोग जब अपने निजी साधन से आते हैं तो जहां तहां वाहन खड़ा कर देते हैं। ऐसी स्...