प्रशासन के निर्देश के बाद भी खुली रही शहर की दुकानें
बक्सर, मई 27 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के बाजारों में बुधवार को जिला प्रशासन के निर्देश का मिलाजुला असर देखने को मिला। एक तरफ शहर के मॉल, शोरुम और बड़े करोबारी व व्यवसाईयों ने दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे थे। वहीं दूसरी तरफ शहर के अधिकांश दुकानें खुली रहीं। जबकि शहर के बाजारों में सार्वजनिक वाहनों का परिचालन भी जारी रहा। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर आदेश को लागू करने में नरमी बरती गई। यह भी पढ़ें- भीषण धूप और गर्मी के चलते बाजारों व राजमार्गों पर सन्नाटागर्मी के कारण आदेश दरअसल, जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिला अन्तर्गत सभी दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही सड़कों पर सार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.