बदायूं, मार्च 1 -- बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर छह फरवरी से जारी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार अब समाप्त हो गया है। जिला बार एसोसिएशन बदायूं के महासचिव संदीप कुमार मिश्रा एवं प्रतिनिधिमंडल के मध्यस्थता प्रयासों के बाद प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का ठोस आश्वासन दिया। प्रशासन के इस रुख को देखते हुए बार एसोसिएशन ने वर्तमान बहिष्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी ने स्पष्ट किया कि यह स्थगन आश्वासन के आधार पर है। यदि समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से नहीं किया गया, तो अधिवक्ता संघ भविष्य की ...