लखीमपुरखीरी, मई 1 -- भीरा थाना क्षेत्र के बोझवा गांव में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के बैनर तले पिछले 17 दिन से चल रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। किसान डगरा समपार फाटक संख्या 146, 147 व 148 को खुलवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। सिंघानिया गुट द्वारा शुक्रवार को प्रस्तावित भीरा-पलिया हाइवे चक्का जाम और रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। सुबह से ही बोझवा गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। धरनास्थल पर भीरा, पलिया और हैदराबाद के थानाध्यक्षों के साथ पीएसी की दो गाड़ियां, एक फायर ब्रिगेड व भारी पुलिस बल तैनात रहा। सबसे पहले पलिया थानाध्यक्ष पंकज तिवारी व भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने किसान नेताओं से वार्ता कर स्थिति को संभाला। इसके बाद एसडीएम पलिया अवनीश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.