प्रशासन के आश्वासन पर चार दिन बाद टूटा आमरण अनशन
अयोध्या, मई 30 -- बीकापुर। पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण की अनुमति न मिलने से नाराज बनकटवा इछौरी निवासी किसान मस्तराम वर्मा का परिवार सहित तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर चल रहा आमरण अनशन शुक्रवार देर रात समाप्त हो गया। नायब तहसीलदार रामखेलावन, तारुन थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय और बीकापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने अनशन स्थल पहुंचकर वार्ता की तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब 11.30 बजे मस्तराम वर्मा ने अनशन समाप्त कर दिया। रात में जूस उपलब्ध न होने पर उन्हें पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया गया। अनशन को भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव रामगोपाल मौर्य सहित कई लोगों का समर्थन प्राप्त था। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि वार्ता के बाद अनशन समाप्त करा दिया गया है। मामले का शीघ्र निस्तारण कराएंगे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.